नीदरलैंड्स सरकार

नीदरलैंड्स सरकार ने गुरुवार को इथोपिया सरकार को 21 साल पहले चोरी हुआ सेरेमोनियल क्राउन लौटा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ताज 18वीं शताब्दी का है। इथोपिया में इसका धार्मिक महत्व है। एक चर्च से यह 1999 में चोरी हो गया था। 


एम्स्टर्डम में एक छोटे से कार्यक्रम में इसे इथोपिया अधिकारियों को सौंप दिया गया। इसके मिलने का भी रोचक किस्सा है। यह ताज 1998 में इथोपियन मूल के एक डच नागरिक सिराक अस्फाव को मिला था। उसने बताया कि यह एक मेहमान के सूटकेस में मिला, वह कई साल पहले घर पर छोड़ गया था। उसने बताया कि पहले वह इस धरोहर लौटाना नहीं चाहता था। इसलिए मैंने 21 साल का इंतजार किया और इसे सुरक्षित रखा। बाद में मेरा मन बदल गया और मैंने इसे इथोपिया सरकार को देने का फैसला किया।